July 26, 2026

अब तक जिले के 11 लाख से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन

Palwal/Alive News: बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं जिससे लोगों का टीकाकरण आसानी से हो सकें। आज यानी 24 दिसंबर तक जिला में 11 लाख 3 हजार 332 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार इनमें 6 लाख 97 हजार 941 लोगों को पहली डोज तथा 4 लाख 5 हजार 391 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।

इनमें 5 लाख 90 हजार 572 पुरूष तथा 5 लाख 12 हजार 547 महिलाएं हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।