May 17, 2024

दो किलो अवैध गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल ने गांजा पत्ती तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समेश वीर निवासी दयालपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 2 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच टीम ने बताया कि आरोपी अशोक को सदर बल्लबगढ़ के एरिया से गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौका पर 2 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।