May 1, 2024

हरियाणा में स्मॉग हुआ कम, तीन जिलों में स्थिति गंभीर, स्कूल बंद

Haryana/Alive News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से स्मॉग काफी ज्यादा छाया हुआ था। लेकिन आज स्थिति काफी हद तक ठीक है। लेकिन देखा जाये तो तीन जिलों में स्थिति अभी भी काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इन तीन जिलों फरीदाबाद फतेहाबाद और सोनीपत का वायु गुणवत्ता 400 से ऊपर दर्ज की गयी है जिसकी वजह से 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद हैं।

हल्की हवा चलने से स्मॉग कम
वहीं, हिसार, गुरुग्राम और जींद हवा थोड़ी साफ हुई हैं और यहां एक्यूआई 300-400 के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हल्की हवा चलने से स्मॉग कम हो रहा है। दिन में हल्की धूप निकल रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले समय में भी हवा चलने पर स्मॉग के छंटने की संभावना है।

प्रदेश में 65 जगह पर जली पराली
प्रदेश में पराली जलाने की 65 घटनाएं सामने आई हैं। फतेहाबाद में 21, जींद में 16, सिरसा में 8 मामले सामने आए। इन जिलों में प्रशासन ने सख्ती भी शुरू कर दी है। मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हिसार में किसानों पर मामला दर्ज किया है।

कोहरे ने दी दस्तक
सोमवार सुबह स्मॉग कम हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ हल्का कोहरा नजर आया। 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद फरीदाबाद, गुरुग्राम व झज्जर में भी प्राइमरी तक के स्कूल नहीं खुलेंगे।