Faridabad/Alive News: औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बिजली निगम की ओर से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। नहरपार क्षेत्र के लिए छह नए सब स्टेशन मंजूर हो चुके हैं और इनके लिए राशि भी जारी हो गई है। इनके तैयार होने के बाद नहरपार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का असर शहर के अन्य हिस्सों पर कम होगा।
सेक्टर-21सी स्थित होटल पार्क प्लाजा में लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की कार्यकारिणी बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन अमित कुमार कंबोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का बिजली ढांचा अभी गुरुग्राम की तुलना में पीछे है, लेकिन इसे मजबूत करने पर काम चल रहा है। मार्च तक करीब 200 से 250 नए ट्रांसफार्मर सिस्टम में जोड़े जाने की तैयारी है। लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अमृत पाल कोचर ने कहा कि बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को गति मिल रही है, लेकिन स्थानीय समस्याओं के समाधान पर और तेजी से काम करने की जरूरत है।

