Faridabad/Alive news: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद और ईआरओ नवीन कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।
एसडीएम त्रिलोक चंद ने सैनिक कॉलोनी का दौरा किया, जबकि ईआरओ नवीन कुमार ने मुजेड़ी गांव, रॉयल हेरिटेज, मलबेरी और आगमन सोसायटी में घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य, मतदाताओं के दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर अभियान की प्रगति की जानकारी भी ली।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतदाता सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार किया जाए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

