Faridabad/Alive News : एनआईटी पांच रेलवे रोड़ स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार काे जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल की प्रतिमा से लेकर वस्त्र सहित अन्य चीजों की खरीदारी के लिए लाेग बाजारों में पहुंच रहे है।
श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रधान ललित गोस्वामी ने बताया कि कोलकाता के बड़े मशहूर मलिक म्यूजिकल की गायक धारणा पाहवा, सीमा सागर सहित दिल्ली, पंजाब, मुंबई से बड़े श्रद्धालु उपस्थित रहेगें और कहा कि इस बार उनके यहां पर उड़ीसा की सबसे बड़ी जगन्नाथपुरी की मुख्य झांकी निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर पर प्राइवेट सिक्योरिटी, पुलिस और सेवादार का सहयोग लिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, और नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जाेशी, विधायक धनेश अदलखा, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना उपस्थित होंगे।

