Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आज बुधवार को स्पिरिचुअल क्लब ने साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी, कृपाल आश्रम, दिल्ली के सहयोग से एक स्पिरिचुअल, हैप्पीनेस और मेडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। जिसकी मुख्य वक्ता डॉ. नीतू अरनेजा रहीं | इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रुप में एसओएस, प्रगति भाटिया ने मुख्य भूमिका निभाई । वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों में आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता, खुशी और ध्यान अभ्यास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के दिशानिर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सोनिया नरुला व बीए तृतीय वर्ष के स्वयंसेवक छात्र राजकुमार के साथ बीए तृतीय वर्ष के ही हरमन को इसकी सफलता का श्रेय जाता है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. वेलेरिया सेठी, डॉ. प्रियंका अंगिरस, डॉ. अंजुशा श्रीवास्तव और डॉ. कमलेश भी मौजूद रहे ।

