March 7, 2026

‘किंग’ के सेट पर घायल हुए शाहरुख खान

Entertainment/Alive News: सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के सेट पर घायल हो गए हैं। वो एक्शन सीन के दौरान घायल हुए हैं। शाहरुख की चोट के कारण फिल्म का शूट भी कुछ महीने के लिए टल गया है।

सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म के शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं, जिसके कारण मेकर्स को शूट कुछ समय के लिए टालना पड़ा है। उनकी कमर में एक एक्शन सीन करते वक्त चोट आई है।