Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 11,700 रूपये बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी को पुलिस चौकी चावला कालोनी की पुलिस को गस्त के दौरान गुप्त सुत्रों से कुछ व्यक्तियों द्वारा शिव कालोनी बल्लभगढ़ में ओयो हॉटल में कमरा किराये पर लेकर जुआ खेलने की प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनेश निवासी आशीष गिरी , दुष्यन्त उर्फ जोन्टी , फारूख, अजय सिंह , लोकेश, अनिल व दानिश को गिरफ्तार किया है।

