February 24, 2025

नगर निगम में सेवा पखवाड़ा की हुई शुरूआत

Faridabad/Alive News : निगमायुक्त जितेन्द्र दहिया के निर्देश पर नगर निगम में सेवा पखवाड़ा की शुरूआत की। जिसमें सबसे पहले 5 वार्ड सफाई के लिए चिन्हित किए गए। सफाई अभियान के लिए 5 टीमें बनाई गई। इसमें एक नोडल आफिसर, एक सीनियर आफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, वलंटियर्स और निगम कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत बल्लभगढ़ जोन में गुप्ता होटल मेन पुलिया से मेघा विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा द्वारा की गई।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड नं0 7 सारन चौक पर नीरज शर्मा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने झाडू लगाकर विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की और कूड़े के ढेरों को उठवाया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर्स रितु अरोड़ा, पिंकी बरार, मोहित, रवि तथा 40 सफाई कर्मचारियों, इको ग्रीन सुपरवाईजर, एएसआई कमल हंस, विशाल, हुक्म सिंह, अजीत सिंह रावत ने भी सफाई अभियान में अपना पूरा सहयोग दिया।

इसी तरह वार्ड नंबर 23 सूर्य विहार फेस वन में विशेष सफाई अभियान चलाया जिसके मुख्य अतिथि तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद के अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया तथा विधायक के साथ आए हुए लोगों ने अपने हाथों से झाडू लगाकर कूड़ा-कर्कट को उठाया और कूड़े की गाड़ियों में डाला।