May 6, 2024

हरमंदिर साहिब में कड़ी सुरक्षा के बीच लगे अलगाववादी नारे, छावनी में तब्दील हुआ अमृतसर

Punjab/Alive News : ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 37वीं वर्षगांठ है। इसको लेकर आज हरमंदिर साहिब में कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बीच में लोगों ने अलगाववादी नारे लगाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने हाथों में जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर पकड़े हुए थे। कुछ ही देर में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह अपना संदेश देंगे।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को चारों तरफ से सील कर दिया है। पंजाब से पुलिस और अर्धसैनिक बल के सात हजार जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। शहर में धारा 144 लागू करते हुए लाइसेंसी हथियार लेकर चलने पर भी रोक है। शहर का माहौल खराब न हो, इस पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रवेश द्वारों पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग के जरिए 90 जगहों पर नाकाबंदी की गई। इसके साथ ही 110 पीसीआर की टीमें शहर में लगातार गश्त कर रही हैं। केवल दरबार साहिब के आसपास और हेरिटेज स्ट्रीट में ही चार हजार जवानों को तैनात किया गया है।

क्या है ऑपरेशन ब्लू स्टार
इसी साल 6 जून 2021 को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वी वर्षगांठ मनाई गई है। भारत में कई जगहो पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। खालिस्तान के समर्थन में कई जगहों पर खालिस्तानियों को याद किया।
जरनैल सिंह भिंडरवाला एक ऐसा व्यक्ति था जो पंजाब में खालिस्तान नाम से एक अलग देश की मांग कर रहा था। पंजाब में खालिस्तान का गढ़ अमृतसर था। खालिस्तान की मांग को आगे बढ़ते देख 1984 में जरनैल सिंह भिंडरवाला को मारने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। ऑपरेशन ब्लू स्टार स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के प्रवेश से जुड़ा हुआ मामला है।