September 16, 2026

150 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Faridabad/Alive News: अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान ने मिशन जागृति एनजीओ के साथ मिलकर पाली रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान नीम, कचनार, पीपली, पीपल, फाइकस और साइकस समेत 150 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रवीन कुमार रहे।

निदेशक प्रवीन कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 11 पेड़ जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान, गिरता भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय हैं। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

मिशन जागृति के अध्यक्ष विवेक गौतम ने कहा कि अगर फरीदाबाद में प्राकृतिक हरियाली का बेहतरीन उदाहरण देखना हो तो अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान सबसे बेहतर स्थानों में से एक है।

कार्यक्रम में संस्थान के आर.के. करणा, विनोद गौतम, आर.एल. भारद्वाज, वेद प्रकाश, उमाशंकर तुरकेल, गुलाब सिंह सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।