March 14, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने नवरात्र पूजन के साथ लिया माता का आशीर्वाद

Faridabad/Alive News: झरना मंदिर मोहब्ताबाद में अष्टमी के मौके पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की और माता महागौरी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में भक्ति मार्ग से जुडऩे और सत्कर्म करते रहने का आह्वान किया।

विजय प्रताप ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यकमों से व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है और दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नवरात्रों में भगवान का ध्यान करने से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं और व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है।

इस अवसर पर मुख्य रूप सेे विजय पाल सरपंच, पप्पू सरपंच, विकास भड़ाना, बिजेंदर फौजी, राजेश वर्मा, अजय कपूर व टीम, महेश बजाज प्रधान, पदम सिंह भड़ाना उप प्रधान, संजय शर्मा, राकेश कोहली, मनु जुनेजा, राजेश वर्मा, राहुल सरदाना जिला उप अध्यक्ष युवा कांग्रेस आदि गणमान्ये लोग उपस्थित रहे।