March 8, 2026

आईआईटी और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 9 नवंबर को

Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे “मानव सुपर 21 मिशन” के तहत आईआईटी और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा रविवार, 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे मानव भवन, सेक्टर 10 फरीदाबाद में होगी।

जो विद्यार्थी 11वीं या 12वीं कक्षा में मेडिकल या नॉन-मेडिकल विषयों से पढ़ाई कर रहे हैं और नीट या आईआईटी की कोचिंग लेना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 

चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर 11-11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों को अपनी 10वीं और 11वीं की मार्कशीट तथा आधार कार्ड की कॉपी के साथ 7 नवंबर तक मानव भवन, सेक्टर 10 में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 9810499060 पर संपर्क कर सकते हैं।