March 7, 2026

गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Faridabad/Alive News: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संभावित आतंकी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और जिलेभर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति होटल या गेस्ट हाउस में ठहरा न हो।

इसी को लेकर जिलाधीश ने जिले के सभी होटल संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करें। आदेशों के तहत होटल में रुकने वाले मेहमानों की आधार कार्ड, मोबाइल नंबर अथवा अन्य वैध पहचान पत्र लेना अनिवार्य किया गया है।

आदेशों की अनदेखी, लालच में बिना आईडी ठहराते हैं लोग
जिलाधीश के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ होटल संचालक रुपये के लालच में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और बिना किसी पहचान पत्र व पते के लोगों को ठहरा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग वाईएमसीए चौक स्थित एक होटल में पकड़ा है। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि होटल में ठहरे लोगों की कोई वैध पहचान दर्ज नहीं की गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।