May 4, 2024

सहारनपुर से लापता हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तलाश परिजनों को सौंपा

Faridabad/Alive New: सहारनपुर से लापता हुई 60 वर्षीय वृद्ध महिला को फरीदाबाद पुलिस ने ढूंढकर उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाया है।1 जनवरी 2022 को खेड़ीपुल पुलिस को भारत कॉलोनी में एक वृद्ध महिला के लावारिस हालत में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर विशाल अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां पर उन्हें वृद्ध महिला दिखाई दी।

महिला की उम्र करीब 60 वर्ष लग रही थी। पुलिस टीम ने जब महिला से बातचीत की तो उन्हें लगा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम में शामिल महिला सिपाही नीतू महिला को अपने साथ लेकर थाने आई। पूछताछ करने के पश्चात महिला ने बताया कि वह सहारनपुर की रहने वाली है।

जब महिला से उसके परिजनों के फोन नंबर के बारे में पूछताछ की गई तो उन्हें किसी का भी मोबाइल नंबर याद नहीं था तो पुलिस ने सहारनपुर थाने में संपर्क किया और महिला के बारे में उन्हें जानकारी उन्हें दी। सहारनपुर पुलिस ने वहां के प्रधान के माध्यम से महिला के भाई से उसकी बात करवाई जिसके पश्चात महिला के भाई ने उसे पहचान लिया। महिला के परिजन उसे सकुशल देखकर बहुत खुश हुए। इसके पश्चात 3 जनवरी को महिला को उसके सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया।