Faridabad/Alive News: निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद ने गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्यवाई भी शुरू कर दी है। इस संबंध में आयुक्त के आदेश पर सभी डिवीजन के कार्यकारी अभियंताओं ने गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लांट का विवरण एकत्रित कर लिया है। इस श्रृंखला में नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन में आज 6 आरओ प्लाटंस को सील किया जिसमें 4 प्लांटस सुभाष कालोनी, एक आदर्श नगर और एक विष्णु कालोनी में स्थित है।
आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्यवाई हुई शुरू
