March 11, 2026

एसडीएम ने सरल केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Faridabad/Alive News: सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की नीतियों की अनुपालना करते हुए लोक हितैषी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पात्रों को तय समय सीमा में उपलब्ध करवाएं। एसडीएम परमजीत चहल ने लघु सचिवालय में सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम ने विभागों में पहुंचे नागरिकों से भी सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की। विभिन्न कार्यों हेतु आए आमजन को टोकन देने के उपरान्त पंक्तिवार व व्यवस्थित तरीके से कार्य किए जाएं तथा भविष्य में भी इसी तरह टोकन प्रणाली का इस्तेमाल करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये गए।

सरल केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को सरल केंद्र में सभी उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में लाकर उसका निपटान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के विरूद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।