March 7, 2026

पीजीआई – डी में बढ़ा स्काेर, प्रदेशभर में स्कूली शिक्षा में दसवें स्थान पर आया अपना जिला

Faridabad/Alive News : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीती 2020 के तहत देशभर में स्कूली शिक्षा व्यवस्था का समग्र मुल्यांकन किया गया है। इसमें लर्निग आउटकम, डिजिटल पठन- पाठन, इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर जिलाें का मुल्यांकन हुआ है। मंत्रालय की ओर से 2022-23 और 2023- 24 में जिला दसवें स्थान पर आया है, जबकि गत वर्ष छठे स्थान पर था। प्रदेश के अन्य जिलाें के मुकाबले शहर की स्थिति ठीक है, लेकिन सुधार करने की जरुरत है।

परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स एक डेटा बेस्ट फ्रेमर्वक है, जिसे 2017-18में शिक्षा मंत्रालय ने लेांच किया था। इसके आधार पर 90 से अधिक स्काेर लाने वाले जिलाें काे उत्कर्ष, 81से 90 प्रतिशत स्काेर लाने काे उतम- 1,71से 80 प्रतिशत स्काेर करने वाले उतम -2,61 से 70प्रतिशत स्काेर लाेने वाले काे उतम -3, 51से 60 प्रतिशत स्काेर लाने वाले काे प्राचेस्टा -1,41 से 50प्रतिशत स्काेर लाने वाले काे प्राचेस्टा -2,31से 40प्रतिशत स्काेर लाने वाले काे प्राचेस्टा -3और इससे कम अंक लेने वाले जिलाें काे आकांक्षी की श्रेणी में रखा जाता है। फरीदाबाद काे लगातार दूसरी बार 51 से 60 प्रतिशत स्काेर करने पर प्राचेस्टा एक प्रकार का ग्रेड है।

क्या कहना है शिक्षा अधिकारी का

प्राचेस्टा एक से शामिल हुआ है। लगातार दाे सर्वे में प्राचेस्टा एक में शामिल हाेना राहत की बात है। स्कूलाें की स्थिति में सुधार के लिए कमियाें पर काम किया जाएगा, जिससे छात्राें काे और अधिक सुविधाएं तथा पढ़ाई का बेहतर माहाैल मिल सके। काेशिश करेंगे कि पीजीआई- डी के अगले मुल्यांकन में शहर उत्कर्ष श्रेणी में शामिल हाे सके।

– अशाेक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी