Faridabad/Alive News: ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील वर्करों ने मंगलवार को बड़खल चौक से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय तक मार्च किया और प्रदर्शन किया। वर्करों ने मानदेय बढ़ाने, काम का बोझ कम करने और स्कीम वर्करों को स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता और आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स यूनियन की प्रधान मालवती ने किया। वर्करों ने मंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके निजी सचिव को सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम 42 हजार रुपये वेतन, आशा वर्करों के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी लागू करना और योजनाओं का बजट बढ़ाना शामिल रहा।
स्कीम वर्करों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

