April 26, 2024

पार्षदों के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने पर सेव फरीदाबाद ने मनाया काला दिवस

Faridabad/Alive News: सेव फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने आज अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता करके 9 जनवरी को काले दिवस के रूप में मनाया।संस्था के अधिकारियों का कहना है कि 5 साल पहले आज ही के दिन से फरीदाबाद के काले दिन शुरू हो गए थे जब वर्तमान पार्षदों ने अपना कार्यभार संभाला था। गत 5 वर्षों में फरीदाबाद गर्त में चला गया है जिसकी पोल पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात ने खोल कर रख दी है।

सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने बताया कि एक नागरिक संगठन होने के नाते उनका दायित्व है कि वो जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के किये गए कार्यों को उजागर करें। उनका कहना था कि वैसे तो यहां काम विपक्ष मसलन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है परन्तु यह सब विपक्षी दल आज सत्ता के साथ मिलकर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं। इनका फरीदाबाद की जनता से कोई सरोकार नहीं है।

जब जांच के आदेश हुए तो 200 करोड़ की फाइलें निगम के रिकॉर्ड रूम में आग लगा कर जला दीं जाती हैं। फरीदाबाद निगम को सरकार से पिछले 5 वर्षों में 10000 करोड़ का बजट मिला जिससे हर वार्ड के पार्षद के पास औसतन 250 करोड़ रुपये आये। इतने पैसों में तो एक नया शहर विकसित किया जा सकता था। इसके विपरीत विकास की बजाय विनाश किया गया। प्रेस वार्ता में सस्था के अमित शर्मा , विकास दुबे , हेमंत शर्मा , कपिल आर्य , मनोज कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने अपने वार्ड की दयनीय हालत से पत्रकारों को फोटो और वीडियो के माध्यम से अवगत कराया।