March 7, 2026

सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने ‘भाव–स्वभाव परिवर्तन क्रांति’ के लिए अभिभावकों को किया आमंत्रित

Faridabad/Alive News: नववर्ष के अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) ने मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन को लेकर एक अनूठी पहल की जा रही है। ट्रस्ट ने अपने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सतयुग दर्शन विद्यालय, सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को 18 जनवरी 2026 को सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

सतयुग दर्शन ट्रस्ट का मानना है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव को समदर्शी, समभावी और नैतिक मूल्यों से युक्त बनाती है, जिससे वह “सतयुग की पहचान और मानवता का स्वाभिमान” बन सके। 

ट्रस्ट के अनुसार “सतयुग दर्शन परिवार” यानी विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के सक्रिय सहयोग के बिना इस पवित्र उद्देश्य को साकार करना संभव नहीं है। “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आधार बनाकर परिवारों में एकता, सामंजस्य, शांति और सज्जन भाव के बीजारोपण पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विवेक, निज मानव स्वरूप की पहचान, आत्मानुशासन, जिव्हा स्वतंत्र जैसे प्रेरणादायक विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में स्थित समभाव-समदृष्टि स्कूल ध्यान-कक्ष का विशेष मार्गदर्शन सहित भ्रमण भी कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह ध्यान-कक्ष भारत सरकार की ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ सूची में शामिल एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

\सतयुग दर्शन ट्रस्ट सत्य, धर्मपरायणता, दया, निष्कामता और परोपकार पर आधारित सतयुगी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में यह आयोजन सभी संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसे सतयुग दर्शन ऐप के माध्यम से लाइव भी देखा जा सकेगा।