April 26, 2024

दशक का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, अभी और पड़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट

New Delhi/Alive News: पहाड़ों में हुए हिमपात के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड ही नहीं दिल्ली और एनसीआर में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में शनिवार (15 जनवरी) का दिन सीजन का ही नहीं बल्कि पिछले दस साल का सबसे ठंडा दिन रहा।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा तो दिन भर बादल छाए रहे। एक बार भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुरन और गलन महसूस करते रहे। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले गत 19 दिसंबर को यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि पिछले एक दशक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 से 100 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को भी खूब ठंडक रहेगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
पहाड़ों में हुए हिमपात के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड ही नहीं दिल्ली और एनसीआर में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड बढ़ गई है। यही कारण है कि दिल्ली में शनिवार का दिन सीजन का ही नहीं बल्कि पिछले दस साल का सबसे ठंडा दिन रहा।