March 7, 2026

बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए कालाबाड़ी मंदिर में आयोजित हुई सस्टी पूजा

Faridabad/Alive News: सेक्टर 16 स्थित कालाबाड़ी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन सुबह 9 बजे मंदिर में बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए सस्टी पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौंदर्य को लेकर मंदिर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सप्तमी से नवमी तक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने की आशंका है।

कालीबाड़ी मंदिर के महासचिव एके ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नवरात्रि का पर्व मंदिर में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आज सुबह 9 बजे मंदिर में बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए सस्टी पूजा का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे माता को आमंत्रित एवं उनका आदिवास किया जाएगा। जिस दौरान माता को बेलपत्र के पेड़ के नीचे खड़ा करके उनका आवाहन करते हुए उन्हें उनके रूप में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और फिर उसके बाद उनके आरती की जाएगी।अब जब नवरात्रि समाप्त होने में बस 3 दिन शेष है तो सप्तमी से मां दुर्गा की पूजा 8 बजे शुरू होगी। जिसके बाद मत को पुष्पांजलि दी जाएगी। इस दौरान मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं के लिए लंगर वितरण की व्यवस्था सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मंदिर में इन तीन दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कौन – कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
मंदिर में शाम 7 बजे से भक्तों और महिला सदस्यों द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद करीब शाम साढ़े 7 बजे से साढ़े आठ बजे तक हैंड शो और कठपुतली शो का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान कालीबाड़ी शिल्पी संसद जो बंगाली सॉन्ग है का भी आयोजन किया जाएगा। कलकत्ता की मशहूर कलाकार राधा बंदोपाध्याय रात में 9 बजे से 10 बजे तक मंदिर में अपनी उपस्थिति देकर इन कार्यक्रमों के सिलसिले को आगे बढ़ाएगी।

क्या कहना है मंदिर के प्रधान का
मंदिर के प्रधान डॉ. प्राणजीत  भौमिक ने कहा कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को मंदिर के प्रांगण में बैठकर मां दुर्गा का प्रसाद लंगर के रूप में वितरित किया जाएगा।  इस दौरान मंदिर में करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं के मंदिर में आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी व्यवस्था भी की गई है साथ ही एकॉर्ड हॉस्पिटल की तरफ से मंदिर में मेडिकल व्यवस्था भी है।

मेंत्री बोस, रुपाली कर, शमली घोष, शबर्नाली बिस्वास, सुप्रिया, अनिता सरकार, तनुश्री , बैशाखी, तुली बेरा, रीता तोष और कुन्जो महिला भक्त विशेष कार्य का आयोजन कर रही है।