Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महाउत्सव में हुड्डा कन्वेंशन हॉल को रंगोली से सजाया।
स्कूल के प्राचार्य रविंद्र मनचंदा ने कहा कि जिला स्तरीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव में विद्यालय की बालिकाओं ने हुड्डा कन्वेंशन हाल में रंगोली सजाने, पेंटिंग, श्लोक उच्चारण सहित अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभागिता की। सराय ख्वाजा स्कूल के विद्यार्थियों ने गीता जयंती के अवसर पर श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन तथा संवाद द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं को जीवन शैली में आत्मसात करने का संदेश दिया।
प्राचार्य ने समस्त अध्यापकों एवं छात्रा रिया, अंजली, खुशबू और चांदनी को सुंदर रंगोली बनाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को प्राध्यापिका सरिता, शमीम जावेद, किरण, गीता, प्राध्यापक निखिल का सानिध्य मिला।

