June 26, 2026

समाधान शिविर: फरीदाबाद में उमड़ी भीड़, पीपीपी और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान

Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का बिना किसी देरी के समाधान करना है।

इन समस्याओं को लेकर पहुंचे सबसे ज्यादा लोग

परिवार पहचान पत्र (PPP): आईडी में आय (Income) संबंधी त्रुटियां और नए सदस्यों को जोड़ना।

राशन कार्ड: नए राशन कार्ड बनवाने और उनमें सुधार से जुड़ी समस्याएं।

अन्य शिकायतें: अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित मामले।

एसडीएम ने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

हर सोमवार और वीरवार को लगेगा शिविर : एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में नागरिकों की भारी भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके अटूट भरोसे को दर्शाती है।

प्रशासन ने की आमजन से अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को निम्नलिखित सेवाओं से संबंधित कोई भी परेशानी है, तो वे निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

  • स्वास्थ्य और शिक्षा
  • प्रॉपर्टी आईडी (Property ID) व भूमि पंजीकरण
  • समाज कल्याण पेंशन व राशन कार्ड
  • स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज (No-Dues) प्रमाण पत्र
  • नगर पालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई व सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • पुलिस या आपराधिक शिकायतें

इस समाधान शिविर में जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।