June 26, 2026

सफ़र-ए-शहादत” लाइट एंड साउंड शो का होगा आयोजन

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों की शहादत को नमन करते हुए बल्लभगढ़ में विशेष लाइट एंड साउंड शो “सफ़र-ए-शहादत” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में होगा।

इस प्रस्तुति में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से लेकर चमकौर की गढ़ी और साहिबज़ादा जोरावर सिंह व साहिबज़ादा फतेह सिंह की शहादत तक की ऐतिहासिक गाथा को आधुनिक लाइट, साउंड, एलईडी विज़ुअल्स और वीएफएक्स के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

एक घंटे की यह प्रस्तुति विशेष रूप से युवाओं को साहस, आस्था और बलिदान के मूल्यों से प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। कार्यक्रम का निर्देशन प्रख्यात रंगमंच कलाकार तलविंदर सिंह भुल्लर कर रहे हैं।