May 2, 2024

रूस-यूक्रेन युद्धः यूक्रेन पर रूस ने तेज किए हवाई हमले, 9 लोगों की मौत, 57 घायल

New Delhi/Alive News: रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है। रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। युद्ध के 18वें दिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं। हालात यह है कि लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसीर रूसी सेना ने 13 मार्च को इवानो-फ्रैंकिवस्क एयरबेस पर हमला किया। एयरबेस को लगातार दूसरे दिन रूस ने निशाना बनाया है।

साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। इसी बीच द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि ल्वीव और खेरसान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलायिव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए, क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम ने एक ऑनलाइन बयान में कहा।

यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी है। इसी बीच समाचार एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर कई हवाई हमले किए। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 57 लोग घायल हुए है। 13 मार्च को इवानो-फ्रैंकिवस्क एयरबेस पर हमला किया। मार्टसिंकिव ने बताया कि एयरबेस को लगातार दूसरे दिन रूस ने निशाना बनाया है। उन्होंने एयरबेस के करीब रहने वालों से स्थानांतरित होने का आग्रह किया।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए एमबीबीएस के छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने की प्रक्रिया गोलाबारी रुकने के बाद जल्द ही फिर से शुरू की जाएगी। यूक्रेन के द कीव इंडिपेंटेंड ने बड़ा दावा किया है। बेलारूस के शहर मोजियर, होमेल और नारौलिया में मुर्दाघर रूसी सैनिकों के शवों से कथित तौर पर भरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूसी सैनिकों के शवों को ट्रकों से लाया जा रहा है। इसके बाद ट्रेन या हवाई जहाज से इन शवों को रूस भेजा जा रहा है।