May 4, 2024

रक्षाबंधन पर ग्रामीण महिलाओं को मिली सौगात

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हरियाणा सरकार द्वारा पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा। यह सौगात सरकार द्वारा रक्षा बन्धन के पर्व पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को दी है।

उपायुक्त जितेंद्र यादव के कुशल दिशा निर्देशों पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नगराधीश कम कार्यकारी अधिकारी पुलकित मल्होत्रा के मार्ग दर्शन में रक्षाबंधन के अवसर पर जिला फरीदाबाद में 11000 महिला समूह सदस्य को लाभ मिला है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सीटीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन मे सभी समूहों का नामांकन शीघ्र कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सभी 12000 महिलाओ को प्रबंधित करने के लिए प्रत्येक खंड स्तर पर एक- एक महिला महा संघ है। जिनमें जीवन ज्योति महिला महासंघ फरीदाबाद,नारी शक्ति निर्माण महिला महासंघ तिगांव, सहारा महिला महासंघ बल्लभगढ़ शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद की महिला महासंघ के सभी पदाधिकारी महिलाओं ने समूहों की तरफ से हरियाणा सरकार को आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हरियाणा सरकार द्वारा पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।

प्रदेश में इस श्रेणी की 4 लाख 91 हजार 200 महिलाएं हैं जिनमें से 1 लाख 64 हजार ने यह बीमा पहले से लिया हुआ है। बाकी लगभग 3 लाख 25 हजार महिलाओं का बीमा हरियाणा सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण अशक्तता पर दो लाख रुपये व आंशिक अशक्तता पर 1 लाख रुपये का जोखिम कवर दिया जाता है।