June 6, 2025

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Faridabad/Alive News: श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैलीधाम में हर साल की भांति रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्य महावीर प्रसाद वशिष्ठ के सानिध्य में 21 ब्राह्मणों के साथ संपन्न किया गया।

मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। यह माह भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में लोग भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं इसलिए आज श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट ललित गर्ग, मुकेश वर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजेंद्र मूंधड़ा, भंवर लाल शर्मा, पवन शर्मा, पुजारी जेठमल जी, बृज बिहारी त्रिवेदी, अरविंद शर्मा, मदन गोपाल बंसल, शंभू नाथ पांडे का मुख्य रूप से सहयोग रहा।