March 7, 2026

बल्लभगढ़ में आरएसएस की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा छायंसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज मुख्य वक्ता रहे, जबकि भारत प्रकाशन के महाप्रबंधक अरुण ने विशिष्ट वक्ता के रूप में विचार रखे।

डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज ने संघ के इतिहास, संघर्ष और शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसे व्यक्ति निर्माण, देशहित और समाजहित को समर्पित बताया। उन्होंने आपातकाल, चीन युद्ध और संघ के सेवा कार्यों से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया।अरुण ने अपने उद्बोधन में संघ के पंच परिवर्तन संकल्प को समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रचार विभाग द्वारा साहित्य बिक्री स्टॉल भी लगाई गई। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं गणमान्य नागरिकों ने संघ के सेवा कार्यों की सराहना की। संगोष्ठी में संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।