March 7, 2026

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सैफायर्स और ऐब्सलूट डेंटल केयर ने एक चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक का किया उद्घाटन 

Faridabad/Alive News: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सैफायर्स और ऐब्सलूट डेंटल केयर के संयुक्त सहयोग से एक चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रवि गुगनानी द्वारा एनआईटी-5, फरीदाबाद में किया गया है।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रवि गुगनानी के साथ गेस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन अजीत जालान उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी मौजूद रोटरी सैफायर्स के सदस्यों को संबोधित किया।

रोटरी प्रधान अंजू श्रीवास्तव और डॉ सरू मनचंदा जिनकी अगुवाई में ये क्लिनिक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक पर सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत कम कीमत पर बहुत अच्छा दांतों का इलाज किया जाएगा ताकि कोई मरीज पैसे की तंगी से इलाज से वंचित न रह जाए।

रोटरी सैफायर्स की तरफ से सचिव रजनीश मलिक, कोषाध्यक्ष दलीप वर्मा, नरेश मलिक, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश जैन, गीता जैन, मीनू वर्मा, पंकज निगम, सीमा, सोमेश्वर सिंह, डॉ धीरज मौजूद रहे।