Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के रोशन नगर में 1 अप्रैल की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है, जो दिल्ली के जैतपुर विस्तार का रहने वाला था। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस, रोशन (रूपनगर, जैतपुर), राहुल (टेकराम कॉलोनी, जैतपुर) और हर्ष (अर्पण विहार) शामिल हैं।
मृतक के पिता ने बताया कि मानस राय एक लड़की से मिलने के लिए अपने दोस्त हर्ष के साथ रोशन नगर गया था। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद अमन नाम के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हर्ष ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी चोट लगी। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की।
गंभीर हालत में मानस राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन और मानस राय के बीच पहले से विवाद था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

