Faridabad/Alive News : मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तब सफलता की नई कहानी लिखी जाती है। नंगला सोहना रोड स्थित Rose Valley International School ने एक बार फिर CBSE Board Results में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपने परिवार, शिक्षकों और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस साल स्कूल की टॉपर अलशिफा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
वहीं, सौम्या ने 86 प्रतिशत और दीप्ति ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। अलशिफा ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और शिक्षकों को देते हुए कहा कि स्कूल का सपोर्ट और टीचर्स की मेहनत ही उनकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक ने उन्हें हर कदम पर गाइड किया और हमेशा मोटिवेट किया।
वहीं, छात्र कृष्णा ने कहा कि सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत और पढ़ाई पर फोकस बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे समय बर्बाद करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के सकारात्मक माहौल और शिक्षकों को दिया। छात्रों का कहना था कि स्कूल का वातावरण पढ़ाई के लिए बेहद अच्छा था। शिक्षक हर समय उनसे संवाद करते थे, उनकी समस्याएं सुनते थे और समय-समय पर काउंसलिंग कर उन्हें मोटिवेट भी करते थे। इसी वजह से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे अच्छे अंक हासिल कर सके।
स्कूल की चेयरमैन ममता भड़ाना ने कहा कि Rose Valley International School में शिक्षक सिर्फ पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि बच्चों को एक परिवार की तरह सपोर्ट भी करते हैं। उन्होंने कहा कि सही मोटिवेशन और सकारात्मक माहौल ही बच्चों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। सिर्फ ओवरऑल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि अलग-अलग विषयों में भी छात्रों ने 96 और 97 प्रतिशत तक अंक हासिल कर शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। Rose Valley International School लगातार शिक्षा, अनुशासन और सफलता की नई मिसाल कायम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मार्क्स ही जीवन की सफलता तय नहीं करते, बल्कि बच्चे का व्यवहार, आत्मविश्वास और अन्य गुण भी बेहद जरूरी होते हैं। कम अंक पाने वाले छात्र भी जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

