March 8, 2026

झमाझम बारिश से डूबी शहर की सड़के, आवाजाही बांधित

Faridabad/Alive News: बारिश के बाद शहर के सेक्टर 22 और 23 में बनी सड़कों पर पानी लबालब भर गया और लोगों को ऑफिस, बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।

आज सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण फरीदाबाद के सेक्टर 22 और 23, डबुआ, संजय के इलाके की मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया जिससे लोगों को अपने बाइक और स्कूटर के फिसलने का खतरा बन रहा तथा कई दुपहिया वाहन पानी में बंद पड गये। जलभराव के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक भी धीमा रहा। इस दौरान पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्या कहना है स्थानीय निवासी का
हर साल यही समस्या होती है। हमने कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
-दीपक शर्मा स्थानीय निवासी

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बार थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें डूब जाती हैं।
रोशन स्थानीय निवासी