May 19, 2024

21 करोड़ 38 लाख की लागत से शुरू हुआ सड़क नवनिर्माण

Faridabad/Alive News: सोमवार को अनखीर गोल चक्कर से लेकर दिल्ली सूरजकुंड रोड गोल चक्कर तक की सडक़ का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक सीमा त्रिखा की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों ने नारियल तोडक़र एवं लड्डू बांटकर सडक़ का नवनिर्माण शुरू किया। सडक़ के नवनिर्माण कार्य में कुल लागत 21 करोड़ 38 लाख है। नवनिर्माण का कार्य लगभग 9 महीने में पूरा होगा और सडक़ की लंबाई 8.5 किलोमीटर है। सडक़ के कार्य का शुभारंभ होने के अवसर पर विधायिका सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया और स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर का विकास कार्यो के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सडक़ से हजारों आने जाने वाले लोगों का भला होगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बड़खल विधानसभा में पिछले 8 वर्षों में विकास कार्य की गंगा बहती हुई विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बड़खल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बड़खल झील भरने का सपना पूरा होगा। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सड़कें टूटी हुई हैं उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें, जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से हरेंद्र भड़ाना, सत्येंद्र पांडे, चमन गर्ग, शालिनी मंगला, प्रेम दीवान, रूद्र देव शर्मा, साधना शर्मा, अनिकेत भड़ाना, धुरण झा, आनंद कश्यप, नारायण शर्मा, रवि भड़़ाना, सीताराम, हरीश, दीपक, नवीन, अमित, लक्की मैसी, गौतम मौर्य, रामनरेश सिंह, लता, आशीष, सुनीता, आरती, सीमा, विमला, महेश आर्य आदि स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।