March 8, 2026

मॉडर्न स्कूल रोड–मदर डेयरी रोड के बीच सड़क विस्तार

Faridabad/Alive News: सेक्टर-17 में शहरी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गेट नंबर-3 का उद्घाटन कर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत गेट नंबर-3, मॉडर्न स्कूल रोड और मदर डेयरी रोड के बीच सड़कों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर पूर्ण कार्यों से दिखाई देता है। बेहतर सड़कें समय की बचत, सुरक्षा और क्षेत्र की पहचान मजबूत करती हैं तथा सरकार का हर निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

उन्होंने शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित कॉलोनियां विकसित करने के संकल्प को दोहराते हुए नागरिकों से सहयोग और सुझाव देने की अपील की। प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि जनहित में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।