May 6, 2024

आज दोपहर 1 बजे घोषित होंगे बिहार 10वीं की परीक्षाओं के नतीजे

New Delhi/Alive News: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानि कि 31 मार्च 2022 को की जाएगी। नतीजे बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा मैट्रिक नतीजों की घोषणा के पहले परिणाम के लिए आधिकारिक जानकारी कल, 30 मार्च 2022 को जारी कर दी गई थी। ऐसे में परीक्षार्थी बिहार 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा को लेकर अपडेट कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तैयारियों अंतिम चरण हैं। प्राप्त अपडेट के अनुसार बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा कल तक किए जाने की संभावना है। ऐसे में, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।

हालांकि, बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है। ऐसे में स्टटूडेंट्स अपने बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

इन स्टेप में करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022
स्टूडेंट्स को अपने नतीजे और स्कोर चेक करने के लिए परिणामों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपने परिणाम और विभिन्न विषयों के अंक देख पाएंगे।