March 7, 2026

हरियाणा में 23 अगस्त तक जारी रहेंगी पाबंदी, नाइट कर्फ्यू हटा

Chandigarh/Alive News : महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी गई है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अब 23 अगस्त 2021 की सुबह 5 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। हालांकि नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। नए नियमों के तहत समय संबंधित पाबंदी भी हटाई गई है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों और हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं।