October 4, 2024

प्रयास भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों पर झूमे बच्चे

Faridabad/Alive News: सेक्टर 64 स्थित प्रयास सोशल वैल्फेयर भवन में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति रविन्द्र गुप्ता और स्माजसेविका पुनीता गुप्ता पहुंचे। संस्था के संस्थापक व प्रधान एम. एल. गुप्ता ने अतिथियों का बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया।

संस्था के संस्थापक व प्रधान एम. एल. गुप्ता ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। बच्चों देशभक्ति से गीतों पर बच्चे झूम उठे। उद्योगपति रविन्द्र गुप्ता ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने गणतंत्र दिवस के विषय में बताते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों को देश के लिए के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के विषय में भी बताया।

एम. एल. गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चों ने कार्यक्रम में बहुत अच्छी प्रस्तुति दी, सभी को पुरस्कृत किया गया। उन्होजे बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के मन में देश भक्ति की भावना जागृत होती है। जिससे वह देश के अच्छे नागरिक और सिपाही बनते हैं। Pप्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष से प्रयास सोशल वैल्फेयर ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया।