March 7, 2026

सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने देवाश्रय गौ-अस्पताल का किया दौरा

Faridabad/Alive News : सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक सजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गांधी और अनुपमा तलवार ने ट्रस्ट सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के साथ देवाश्रय गौ-अस्पताल का सद्भावपूर्ण दौरा किया। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर अंशु गुप्ता ने सभी को गौ-सेवा से संबंधित कार्यप्रणाली, सुविधाओं और देखभाल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधियों ने गायों को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाई। सजन जी ने कहा कि ‘‘ जांच सेवा है, वहीं सतयुग का मार्ग है’’ और गौ-सेवा को मानवता तथा करुणा का सर्वोच्च स्वरूप बताया।दौरे के दौरान आश्रय स्थलों, चारे की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं तथा गौ-वंश की संख्या का निरीक्षण किया गया। प्रबंधन समिति ने स्वास्थ्य जांच, प्राकृतिक उपचार और गोबर-गोमूत्र आधारित उत्पादों जैसी गतिविधियों की जानकारी दी।

सजन ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छ पेयजल, छाया व्यवस्था और जागरूकता कार्यक्रमों को मजबूत करने पर जोर दिया।

ट्रस्ट ने नवम्बर माह में विभिन्न शहरों में कम से कम 2500 गायों को चारा उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।अंत में ट्रस्ट सदस्यों ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण और गौ-संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया। प्रबंधन ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए सुझावों पर शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन दिया।