March 7, 2026

रीओपन शिकायत पर हो गंभीर, पूरी जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी

Faridabad/Alive News: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि रीओपन शिकायतों पर विशेष गंभीरता बरती जाए और हर विभाग अपनी शिकायतों की एंट्री एवं निपटान की नियमित समीक्षा करे। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें और समाधान में मानवीय संवेदनशीलता का समावेश अवश्य रखें।

बैठक में जिले के एसडीएम, डीसीपी ऊषा, सीईओ जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।