March 8, 2026

रेफ्र मुक्त संघर्ष समिति को धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं व विपक्षी राजनीतिक दलों ने दिया सहयोग

Faridabad/Alive News: रेफ्र मुक्त संघर्ष समिति को आज रविवार के दिन शहीद भगत सिंह सेवादल बिग्रेड ने अपना समर्थन दिया और धरने को पुरी तरह सहयोग देने का आश्वासन देकर पत्र सौंपा है।

रेफ्र मुक्त फरीदाबाद बनाने के लिए समाजसेवी सतीश चौपड़ा के नेतृत्व में बी के अस्पताल के सामने 268 दिन से धरना चल रहे है। हालांकि प्रशासन ने धरना स्थल के टेंट को दो दिन पहले ही तोड़ दिया था जैसे ही धरना स्थल के टेंट तोड़े जाने की सुरक्षा मीडिया के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ – साथ विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं को पता चली तो वह धरना स्थल पर पहुंचने लगे और सतीश चोपड़ा का हौसला बढ़ा रहे है।

सहयोजक सतीश चोपड़ा ने बताया कि सरकार ने उनकी कुछ मांगे मान ली है और अभी कुछ मांगों पर विचार चल रहा है लेकिन उन पर फरीदाबाद में काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल समाजसेवियों के साथ – साथ धार्मिक संगठन वकील, पत्रकार सहयोग कर रहे है ताकि फरीदाबाद के गरीब वर्ग को सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सके।

उनका उद्देश्य सरकार व प्रशासन को नीचा दिखाना नहीं है बल्कि फरीदाबाद के अंदर नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संघर्ष करना है। उनका लक्ष्य ट्रामा सेंटर की मांग है

जिला बार एसोसिएशन, जिला पत्रकार एसोसिएशन, शहीद भगत सिंह सेवा सदन, दिव्यजोती जन सेवा ट्रस्ट, हरी ओम मानव सेवा ट्रस्ट और संत गोपालदास  साथ ही आम आदमी पार्टी, कांग्रेस आजाद समाज पार्टी ने भी उन्हे समर्थन दिया है।

क्या है मांगे

– सरकारी अस्पतालों में पूरा दवाइयां सभी तरह की जांच और सभी तरह के डाॅक्टर्स दो। 

– शहर को व ग्रेड को ट्रॉमा सेंटर दो, दिल्ली रेफर का खेल बंद करों।

– फरीदाबाद के नागरिकों को फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों में पूरा इलाज दो।

– अटल बिहारी बाजपेयी छांयसा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती करके पूरा इलाज दो। 

– सिविल अस्पताल फरीदाबाद में आईसीयू शुरू करो, गरीबों वंचितों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने की मजबूरी खत्म करे व पूरा इलाज दवाइयों हमारा हक है।