May 5, 2024

राहत: आज जिले में 51 कोरोना संक्रमित मिले,146 स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज रविवार को कोरोना वायरस के 51 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 146 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.85 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 31 केस अस्पताल में भर्ती है।

जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 679 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 710 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 2140 लोगों टेस्ट किए गए।

जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1478986 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 126119 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1350647 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1762 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 5 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.53 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.85 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.56 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है।