April 23, 2024

राहतः जिले में आज 222 कोरोना संक्रमित मिले, 833 मरीज स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज रविवार को कोरोना वायरस के 222 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 833 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 95.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 98 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 4222 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 4320 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3538 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1440884 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 123709 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1314020 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 2618 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 6 केस वेंटिलेटर और 15 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.59 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 95.91% प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 3.49 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।