March 7, 2026

आरडब्ल्यूए सेक्टर-37 के साथ रैपिड एक्शन फोर्स ने सराय ख्वाजा थाने में की जागरूकता बैठक

Faridabad/Alive News: रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मंगलवार को सराय ख्वाजा थाना परिसर में इलाके के प्रबुद्ध लोगों के साथ एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट भीम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, उनके साथ फोर्स के जवान और कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में थाना प्रभारी राकेश मलिक, आरडब्ल्यूए सेक्टर-37 के प्रधान आई.डी. शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान आशा शर्मा, उपप्रधान प्रवीण चौहान, समाजसेवी एस.एन. मिश्रा, के.एस. भाटी, सुनील अरोड़ा, स्थानीय पार्षद जितेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

सहायक कमांडेंट मीणा ने आपातकालीन स्थितियों, दंगा-फसाद जैसे हालातों में रैपिड एक्शन फोर्स की भूमिका और नागरिकों से अपेक्षित सहयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने फोर्स की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और तत्परता के बारे में बताया। साथ ही, भूतकाल में किए गए साहसी अभियानों का उल्लेख करते हुए के रैपिड एक्शन फोर्स गौरवशाली इतिहास को साझा किया।

बैठक के बाद फोर्स ने इलाके में मॉक ड्रिल (अभ्यास) भी किया गया, जिससे लोगों को वास्तविक आपदा या संकट के समय की तैयारियों की झलक मिली। मीणा ने बताया कि फोर्स के कार्यो का शानदार इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा ही अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा।