May 17, 2024

दुष्कर्म का आरोपी कालिंदी कुंज से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : आज महिला पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फिरोज है आरोपी बिहार के सिवान जिले के गांव रामगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद के गांव पल्ला की चेतन मार्केट में किराए पर रहता है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना सैंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद में किसी कंपनी में टेलर मास्टर का काम करता है। आरोपी की उम्र करीब 35, 36 साल हैं। आरोपी को पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कालिंदी कुंज नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़की कंपनी में काम करने के लिए गई थी। कम उम्र होने के कारण लड़की को कंपनी में काम नहीं मिला।

आरोपी ने लड़की से नौकरी लगवाने के लिए उसका फोन नंबर ले लिया और लड़की से बात करके दोस्ती कर ली। आरोपी ने पीड़िता लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला थाना में वारदात के बारे में महिला थाने में सूचना दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक सीला, एएसआई अजय, मुख्य सिपाही नरेश और उनकी टीम ने आरोपी को रेड कर गिरफ्तार कर लिया है।