March 8, 2026

मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी, समर्थकों ने जताया आभार

Faridabad/ Alive News: तिगांव मार्केट कमेटी के नए अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी के समर्थकों और क्षेत्र की तमाम सरदारी, विशेषकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह नियुक्ति वास्तव में भाजपा सरकार की “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति का परिणाम है, जिसके तहत समाज के हर वर्ग को नेतृत्व का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के “सबका साथ, सबका विकास” के आदर्श वाक्य को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मंत्री नागर ने कहा कि मार्केट कमेटियों में योग्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई है और जल्द ही जनता को इनसे बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने राजेश सोलंकी को नई जिम्मेदारी की बधाई दी और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर तिगांव मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने कहा कि वह मंत्री राजेश नागर के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों तक सुशासन और सुविधाएं पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राजेश रावत, अध्यक्ष प्रताप सिंह, भाजपा मंडल तिगांव के महामंत्री नेपाल सिंह भाटी, मनवीर सिंह भाटी, सूरज पाल भूरा सरपंच चांदपुर, नेत्रपाल चेयरमैन छांयसा, बृजभान पूर्व सरपंच फज्जुपुर, कमल सरपंच फज्जुपुर, तारा सरपंच शाहपुरा, सुभाष पूर्व सरपंच अरूआ, अजीत सिंह योगाचार्य, अशोक सरपंच कौराली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।