March 8, 2026

तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजेश नागर ने दिलाई शपथ

Faridabad/Alive News: तिगांव अनाज मंडी में पिछले तीन वर्षों से खाली चल रहे चेयरमैन पद को भरते हुए नवनियुक्त चेयरमैन राजेश्वर कोराली और वाइस चेयरमैन श्रीपाल को शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश नागर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री राजेश नागर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार अनाज मंडियों की व्यवस्थाओं को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम मंडी की सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्थानीय नागरिकों की मांग पर मंत्री नागर ने अनाज मंडी के शेड को सामाजिक कार्यक्रमों जैसे विवाह आदि के लिए नॉमिनल चार्ज पर उपलब्ध कराने की सहमति जताई। लोगों ने बताया कि वर्तमान में किराया काफी अधिक है, जिस पर मंत्री ने राहत देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनता के सहयोग से भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी है। इसी क्रम में क्षेत्र में विश्राम गृह निर्माण की मांग को भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन राजेश्वर कोराली और वाइस चेयरमैन श्रीपाल ने कहा कि वे मंत्री नागर के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, तिगांव सरपंच वेद प्रकाश, विक्रम प्रताप, अरूआ सरपंच सुभाष, फ़ैज़ूपुर सरपंच बृजभान, देवी राम कोराली, अजीत सिंह कोराली, नेपाल भाटी कोराली, विरम नंबरदार कोराली, देवराज गोयल, जगबीर अधाना, दयाराम अधाना, वेदपाल, विनोद, राजेश सरपंच कटेसरा, राजेंद्र नागर, कमल, चंदर, वीरपाल, अमन नागर, अजयपाल, अशोक सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।