April 27, 2024

राजस्थान सरकार ने अश्लील वीडियो सामने आने के बाद निलंबित पुलिस उपाधीक्षक और महिला कांस्टेबल को किया बर्खास्त

Jaipur/Alive News : निलंबित पुलिस उपाधीक्षक और महिला कांस्टेबल का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बता दें, कि डीएसपी को गिरफ्तार कर कोर्ट ने 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि दोनों के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 2016 में अजमेर में मिले थे, तब से दोनों के बीच अवैध संबंध भी हैं।

मिली जानकारी के मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक ने दोनों को सेवा से बर्खास्त करने की पुष्टि की है। इस समय दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है। आज उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया जायेगा। सरकार यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा नियमावली के तहत की गई है।

बता दें, कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने 8 सितंबर को दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया था। विशेष अभियान समूह (एसओजी) को जांच सौंपी गई थी। जिसने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी हीरा लाल सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वीडियो क्लिप 10 जुलाई को अजमेर जिले के पुष्कर कस्बे के एक रिसॉर्ट में कांस्टेबल के मोबाइल फोन पर ली गई थी। गिरफ्तारी के वक्त, सैनी अजमेर में अंचल कार्यालय (ब्यावर) के पद पर तैनात थे जबकि महिला कांस्टेबल जयपुर में तैनात थी।

जिसके बाद कांस्टेबल के पति ने नागौर में एसपी के कार्यालय में शिकायत भेजकर उन दोनों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत एसओजी के साइबर क्राइम स्टेशन में दर्ज किया गया था। वीडियो क्लिप में सैनी को कथित तौर पर एक स्विमिंग पूल में कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। साथ ही पुलिसकर्मी का छह साल का बेटा भी उनके साथ पूल में था। 

सैनी और कांस्टेबल के अलावा जयपुर और नागौर में दो अन्य आरपीएस अधिकारियों और दो पुलिस थानों के एसएचओ को भी ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।